बंद करना

    उद्भव

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एएफएस देवलाली, नासिक 42 वर्षों के इतिहास के साथ गौरवान्वित है। विद्यालय की स्थापना 1982 में एएफएस, 25 ईडी, देवलाली के हरे-भरे विशाल परिसर में की गई थी, जिसमें देश का सबसे बड़ा वायुसेना लॉजिस्टिक्स डिपो है। रक्षा क्षेत्र में स्थापित यह विद्यालय भव्य दो मंजिला इमारत में संचालित है, जिसमें विशाल कक्षाएँ, आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशालाएँ, श्रव्य-दृश्य कक्ष, ई-भाषा प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, खेल सुविधाओं से सम्पन्न क्रीडा-कक्ष, खेल का मैदान और बच्चों का पार्क है। यह विद्यालय महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है और देवलाली रेल्वे स्टेशन से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। विद्यालय में 31.08.24 तक 802 छात्र और 37 कर्मचारी कार्यरत हैं और यह कक्षा 1 से 10 तक दो वर्गों में चलता है, जबकि कक्षा 11 और 12 का एक-एक वर्ग में विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय में शिक्षा प्रदान करता है। शिक्षा नीति 2020 में अनुशंसित पूर्व प्राथमिक शिक्षा हेतु बालवाटिका-3 का एक अनुभाग सत्र 2023-24 में शुरू किया गया है।

    लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम: नासिक
    संसद सदस्य का नाम: श्री राजाभाऊ वाजे
    राज्य: महाराष्ट्र